Friday, March 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भारत-पाक हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 सितंबर तक बढ़ा

नई दिल्ली।
भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र का प्रतिबंध 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है। पाकिस्तान ने भी इसी तरह का कदम उठाते हुए भारतीय विमानों पर रोक जारी रखी है।
पहलगाम हमले के बाद लागू हुआ बैन
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 30 अप्रैल से पाकिस्तान के विमानों पर अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी। यह प्रतिबंध तब से लगातार बढ़ाया जा रहा है।
22 अगस्त को जारी NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) के अनुसार, भारत का हवाई क्षेत्र 23 सितंबर रात 11:59 बजे (UTC) तक बंद रहेगा, जो भारतीय समयानुसार 24 सितंबर सुबह 5:30 बजे तक होगा।
पाकिस्तान ने भी बढ़ाया प्रतिबंध
पाकिस्तान ने भी 20 अगस्त को जारी एक नोटम के जरिए भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर रोक की अवधि बढ़ा दी।

Popular Articles