Friday, March 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, हाईकोर्ट के आदेश पर जारी हुआ नोटिफिकेशन

हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड न्यायपालिका में बड़े पैमाने पर तबादले और पदोन्नतियां की गई हैं। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी नोटिफिकेशन में प्रदेश भर के विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों की जानकारी दी गई है।

मुख्य तबादले और नियुक्तियां:

• इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर के रिक्त पद पर भेजा गया।
• नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल का स्थानांतरण कर, उनकी जगह अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल का सचिव नियुक्त किया गया।
• नीरज कुमार, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) बनाया गया।
• रवि रंजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी को नेहा कुशावाहा के स्थान पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल नियुक्त किया गया।
• बीनू गुलयानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को रुड़की (जिला हरिद्वार) में अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) नियुक्त किया गया।
• शमा परवीन, पंचम अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को नीरज कुमार के स्थान पर चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) बनाया गया।
पदोन्नति:
• रमेश चंद्र, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), देहरादून को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संवर्ग में पदोन्नत किया गया।
• मीनाक्षी शर्मा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), पुरोला (जिला उत्तरकाशी) को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) संवर्ग में पदोन्नत किया गया।
अन्य तबादले:
• शालिनी दादर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), भिकियासेन (अल्मोड़ा) को उत्तरकाशी तैनात किया गया।
• सांची अग्रवाल, अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन), बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) को डोईवाला (देहरादून) भेजा गया।
• शुभांगी गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट-II, हल्द्वानी को न्यायिक मजिस्ट्रेट-I, हल्द्वानी बनाया गया।
• आशीष तिवारी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), रुड़की (हरिद्वार) को खटीमा (ऊधमसिंह नगर) स्थानांतरित किया गया।
• अवंतिका सिंह चौधरी, प्रथम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), रुड़की को उसी न्यायालय में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नियुक्त किया गया।
• विवेक शर्मा, द्वितीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), देहरादून को मीनाक्षी शर्मा के स्थान पर पुरोला (उत्तरकाशी) भेजा गया।
• उपाधी सिंघल, द्वितीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), रुड़की को प्रथम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), रुड़की बनाया गया।
• इशांक, तृतीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), देहरादून को प्रथम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), देहरादून नियुक्त किया गया।

Popular Articles