Friday, March 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

यमुनोत्री हाईवे 130 मीटर धंसा, धाम व तीन गांवों का संपर्क टूटा

उत्तरकाशी। लगातार हो रही बारिश से यमुनोत्री हाईवे पर संकट गहरा गया है। सोमवार सुबह जंगलचट्टी के पास हाईवे का करीब 130 मीटर हिस्सा धंस जाने से यमुनोत्री धाम सहित तीन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया।

हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने के कारण एनएच की टीम को मार्ग खोलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि मौका देखकर मलबा हटाने और सड़क को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार बारिश से हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। उन्होंने प्रशासन और एनएच से जल्द से जल्द संपर्क मार्ग बहाल करने की मांग की है।

Popular Articles