रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसनई परमाणु क्षमता वाली और परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइलका परीक्षण करने की तैयारी में है। यदि परीक्षण सफल होता है, तो रूस इसका इस्तेमाल पश्चिमी देशों के साथ वार्ता में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कर सकता है।
यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग के प्रवक्ताआंद्रीय यूसोवने कहा कि रूस इस परीक्षण के जरिए मिसाइल में किए गए वैज्ञानिक और तकनीकी बदलावों का मूल्यांकन करना चाहता है।
रूसी राष्ट्रपतिव्लादिमीर पुतिनने इसे अपराजेय मिसाइल करार दिया है, जो किसी भी रक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम है। वहीं कई सुरक्षा विशेषज्ञ इसे लेकर संशय व्यक्त कर रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि यह परीक्षण रेडिएशन फैलाने वाला हो सकता है।
सैटेलाइट तस्वीरों और वेस्टर्न सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, रूस नेआर्कटिक क्षेत्र के नोवाया ज़ेमल्या द्वीप पर पैंकोवो टेस्ट साइटपर परीक्षण की तैयारी तेज़ कर दी है। यहां मिसाइल परीक्षण से जुड़े उपकरण, जहाज़ और विमान देखा गया है।





