वाशिंगटन। अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस की सेवाएं बुधवार देर रात अचानक बुरी तरह प्रभावित हो गईं। 800 से अधिक उड़ानें रद्द, और सैकड़ों उड़ानें विलंबित हो गईं। एयरलाइन ने इस व्यापक व्यवधान के पीछे डिस्पैच और ईंधन प्रणाली में तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराया है।
हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी
ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट, जहां यूनाइटेड एयरलाइंस का एक बड़ा केंद्र है, वहाँ यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उड़ानों के अचानक रुकने से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों सेवाएं प्रभावित हुईं।
एफएए ने क्या कहा?
संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने पुष्टि की है कि यूनाइटेड एयरलाइंस ने खुद ही सभी उड़ानों को प्रस्थान से पहले रोकने का अनुरोध किया था, जब तक कि तकनीकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता। FAA ने बयान जारी कर कहा कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।





