Saturday, July 26, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान — परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेगी ₹1.5 करोड़ की अनुग्रह राशि

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के वीर सैनिकों के सम्मान में एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि परमवीर चक्र विजेताओं को अब ₹1.5 करोड़ की अनुग्रह राशि दी जाएगी। अभी तक यह राशि ₹50 लाख थी। इसके अतिरिक्त, उन्हें हर वर्ष ₹3 लाख की वार्षिक अनुदान राशि मिलती रहेगी।

यह घोषणा खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में की गई, जो सीएम धामी के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है, जिसने देश को अनेक शूरवीर दिए हैं।

अनुग्रह राशि में चरणबद्ध बढ़ोतरी:

  • जून 2022 से पहले: ₹30 लाख
  • 10 जून 2022 को कैबिनेट निर्णय: ₹50 लाख
  • 14 जुलाई 2022 को शासनादेश जारी
  • अब जुलाई 2025 में: ₹1.5 करोड़

मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को सैनिक कल्याण विभाग की संस्तुति पर स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री का संदेश

सीएम धामी ने कहा, हमारी सीमाएं आज हमारे वीर सैनिकों की बहादुरी, साहस और बलिदान के कारण सुरक्षित हैं। प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग को सम्मान दे। उत्तराखंड सरकार हमेशा सैनिकों के कल्याण और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है, और आगे भी ठोस कदम उठाए जाते रहेंगे।”

Popular Articles