उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक 1,361 ग्राम प्रधान समेत कुल 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, 5,019 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है। अब शेष 32,580 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने जानकारी दी कि पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए कुल 60,028 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से अब 11,082 पदों पर 32,580 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
चरणवार स्थिति:
• पहले चरण में 17,829
• दूसरे चरण में 14,751 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
जिला पंचायत सदस्य:
• 8 निर्विरोध निर्वाचित
• 350 पदों पर अब 1,587 प्रत्याशी मैदान में
क्षेत्र पंचायत सदस्य:
• 240 निर्विरोध
• 2,732 पदों पर 9,194 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
ग्राम प्रधान:
• 1,361 निर्विरोध
• 6,119 पदों पर 17,564 प्रत्याशी प्रतिस्पर्धा में
ग्राम पंचायत सदस्य:
• 20,820 निर्विरोध
• 1,881 पदों के लिए 4,235 प्रत्याशी शेष
सचिव गोयल ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनावों को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 32,580 उम्मीदवार मैदान में
