Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली में कांवड़ियों के मार्ग पर कांच के टुकड़े, माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका

सावन के पहले सोमवार से ठीक पहले दिल्ली में कांवड़ यात्रा को बाधित करने की साजिश का मामला सामने आया है। शाहदरा इलाके में कांवड़ियों के तय रूट पर करीब एक किलोमीटर तक कांच के टुकड़े बिखेरे गए, जिससे धार्मिक तनाव फैलने की आशंका बन गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल पूरे मार्ग की सफाई कराई गई।
दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि दोषियों की पहचान की जा सके। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया, लेकिन हालात को नियंत्रण में रखा गया है।
कावड़ियों को हर संभव सहायता: दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि “कांवड़ियों के मार्ग में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।” उन्होंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।
उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड 374 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 100 से थोड़ी अधिक थी। शिविरों में मुफ्त बिजली, पानी, चिकित्सा सहायता, और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
दिल्ली पहुंचे कांवड़िए, 13 जुलाई को जलाभिषेक
हरिद्वार के हर की पौड़ी जैसे पवित्र स्थानों से जल लेकर आए कांवड़िए अब दिल्ली पहुंचने लगे हैं। सोमवार, 13 जुलाई को सावन के पहले सोमवार पर वे शिवालयों में गंगाजल अर्पित करेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए हैं।

Popular Articles