शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान चार कांवड़ यात्री तेज बहाव में डूबने से बाल-बाल बच गए। मौके पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटनाएं कांगड़ा घाट और प्रेमनगर घाट की हैं, जहां स्नान करते समय यात्री गहरे पानी में चले गए थे। गनीमत रही कि रेस्क्यू टीम समय पर पहुंच गई और जान बचा ली।
कौन-कौन थे डूबने वाले यात्री
• कांगड़ा घाट पर:
o रोहित (17 वर्ष), रोहतक, हरियाणा
o संतोष (40 वर्ष), कर्णप्रयाग, उत्तराखंड
o रोहन (15 वर्ष), पटियाला, पंजाब
• प्रेमनगर घाट पर:
o संजय (20 वर्ष), बरेली, उत्तर प्रदेश
एसडीआरएफ उपनिरीक्षक पंकज खरौला ने बताया कि मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों पर टीमें तैनात हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि केवल चिन्हित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।





