Friday, July 11, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

‘सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद दूर करने पर हरियाणा-पंजाब सहमत’, जल शक्ति मंत्री पाटिल का बड़ा दावा

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि सरकार सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद को दूर करने पर पंजाब और हरियाणा सहमत हो गए हैं। दोनों पक्ष समाधान के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय में अंतर-राज्यीय जल विवाद पर चर्चा के लिए हुई बैठक के बाद जल शक्ति मंत्री ने यह दावा किया।  बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि मंत्रालय जल संसाधनों के न्यायसंगत और बेहतर प्रबंधन के लिए दोनों राज्यों को पूरा सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में सतलुज-यमुना लिंक नहर से जुड़े मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। भारत सरकार का जल शक्ति मंत्रालय दोनों राज्यों को एक संतुलित समाधान खोजने में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सभी पक्षों ने खुलकर बातचीत की और समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने पर सहमति व्यक्त की।

पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे के लिए दशकों पहले बनाई गई एसवाईएल नहर वर्षों से कानूनी और राजनीतिक विवाद का केंद्र है। अधिकारियों ने कहा कि आगे तकनीकी स्तर पर चर्चा होगी। दोनों राज्य केंद्र के मार्गदर्शन में वार्ता जारी रखने की इच्छा जता रहे हैं। अब अगली बैठक अगस्त में होगी, जहां चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा।

Popular Articles