Monday, June 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

शुभांशु शुक्ला वाले Ax-4 मिशन की लॉन्चिंग की नई तारीख का एलान

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के Ax-4 मिशन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किए जाने के कुछ दिनों बाद इसरो ने नई लॉन्च तिथि की घोषणा कर दी है। शुभांशु शुक्ला Axiom-4 (Ax-04) मिशन पर सवार होकर अंतरिक्ष की अपनी पहली यात्रा की तैयारी करते हुए इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। मिशन अब आधिकारिक तौर पर 19 जून, 2025 को लॉन्च किया जाना है। यह मिशन फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के विश्वसनीय फाल्कन 9 रॉकेट से उड़ान भरेगा।  प्रक्षेपण की तारीख की पुष्टि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने हाल ही में हुई तकनीकी चिंताओं पर चर्चा की। इस दौरान सबसे ज्यादा फाल्कन 9 लॉन्च वाहन में तरल ऑक्सीजन रिसाव पर भी मंथन हुआ। स्पेसएक्स इंजीनियरों ने अब इस परेशानी को हल कर लिया है और रॉकेट अब अपने अगले महत्वाकांक्षी मिशन के लिए तैयार है।शुभांशु शुक्ला भारतीय वायु सेना के एक सेवारत पायलट और इसरो के सबसे नए अंतरिक्ष यात्री, एक्स-04 मिशन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दल में शामिल होंगे। यह भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले कुछ भारतीयों में से एक बन जाएंगे।यह मिशन भारत के लिए ऐतिहासिक होगा, साथ ही पोलैंड और हंगरी के लिए भी। ये दोनों देश 40 साल बाद पहली बार मानव अंतरिक्ष उड़ान में हिस्सा लेंगे। यह पहली बार होगा जब भारत, पोलैंड और हंगरी एक संयुक्त मिशन के तहत आईएसएस पर साथ जाएंगे। इस मिशन को फाल्कन 9 रॉकेट पर स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल में लॉन्च किया जाएगा। एक्सिओम-4 चालक दल का प्रक्षेपण फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से होगा।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि मिशन में नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन भी शामिल हैं, जो मिशन की कमान संभालेंगी। निजी मिशन के अन्य सदस्य पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू हैं, जो पोलैंड और हंगरी के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।

Popular Articles