Wednesday, March 12, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी भारत की दीपिका देशवाल

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता दुनियाभर की तमाम प्रमुख हस्तियों को भेजा गया है। इसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक दीपिका देशवाल का नाम भी शामिल है। उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण मिला है। दीपिका देशवाल ने कोविड 19 के दौरान निस्वार्थ सामाजिक सेवा और महिला अधिकारों की रक्षा करने के लिए काम किया। इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। वहीं 2023 में उन्होंने तीसरी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया। ऐसा करने वाली वह सबसे कम उम्र की भारतीय हैं। दीपिका देशवाल दिल्ली विवि छात्र संघ की पूर्व सचिव रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ा था। एक्स पोस्ट में दीपिका देशवाल ने लिखा कि गर्व का क्षण! वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और UN में स्पीच के लिए मिला यह सम्मान न केवल मेरा, बल्कि पूरे भारत का गौरव है। जय हिंद, जय भारत।

अमेरिका में आर्कटिक तूफान जारी है। हालिया मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को वाशिंगटन डीसी में तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। खराब मौसम के कारण ट्रंप का शपथ ग्रहण कैपिटल रोटुंडा में आयोजित होगा। ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन में तापमान रिकॉर्ड निचले स्तर पर जा सकता है। मैं लोगों को बीमार होते नहीं देखना चाहता। यह कानून प्रवर्तन व समारोह में लगे हजारों कर्मचारियों के लिए खतरनाक होगा, जो समारोह के दिन घंटों तक बाहर रहते। आप समारोह में आ रहे हों तो कृपया गर्म कपड़े पहनें।

Popular Articles