पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने मणिपुर के 19वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। उन्हें मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी कृष्णाकुमार ने शपथ दिलाई। उन्होंने राइफल्स के जवानों द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। बता दें कि अजय कुमार भल्ला लंबे समय तक केंद्रीय गृह सचिव रहे। उन्होंने पिछले साल ही अगस्त में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। 1984 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) अजय कुमार भल्ला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल ही मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया था। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अजय भल्ला गुरुवार को इंफाल पहुंचे। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने राजभवन में उका स्वागत किया।हरि बाबू कंभमपति ने शुक्रवार को राजभवन में एक कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के 27वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। कंभमपति ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक, राज्य मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे।बता दें कि हाल ही में रघुबर दास ने ओडिशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब कंभमपति ने उनकी जगह ली। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। ओडिशा पहुंचने के बाद ही कंभमपति अपने परिवार के साथ पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। ओडिशा के नए राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने भगवान से राज्य और यहां के लोगों केकल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की। पिछले महीने 24 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया था।