उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनावी मैदान में अब 5399 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 47 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए जबकि 782 ने अपने नामांकन वापस ले लिए। बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में निकाय चुनाव नामांकन करने वालों को नाम वापसी का मौका दिया गया।मेयर के लिए 25, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 51 और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 58 प्रत्याशी चुनाव से पीछे हट गए। वहीं निगम पार्षद के लिए 217, पालिका सदस्य के लिए 218 और पंचायत सदस्य के लिए 214 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।