Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एंटनी ब्लिंकन ने की अफगानिस्तान में मानवधिकार के उल्लघन की आलोचना

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन की आलोचना की और अफगान महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ तालिबान की नीतियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समाज में पूरी और समान भागीदारी सिर्फ समानता का मामला नहीं है, बल्कि यह जरूरी भी है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि अमेरिका तालिबान के भेदभावपूर्ण आदेशों की आलोचना करता है, जो अफ़गान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और जीवन को खतरे में डालते हैं। उन्होंने कहा हम अफगान महिलाओं और लड़कियों का दृढ़ समर्थन करते हैं।बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि से मुलाकात की और अफगान लड़कियों के लिए स्कूलों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा को अफगान महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण और देश में समावेशी समाज की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।अमेरिकी विदेश विभाग ने एक प्रेस बयान में तालिबान के महिलाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने पर प्रतिबंध लगाने की आलोचना की। विभाग ने कहा यह तालिबान का हालिया फैसला अफ़गान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को खतरे में डालने की एक और कोशिश है। यह शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच पर हमला है।

इसके साथ ही बयान में कहा गया तालिबान के पहले के आदेशों ने महिलाओं को पुरुषों से स्वास्थ्य सेवाएं लेने और बिना पुरुष अभिभावक के यात्रा करने से रोका था। अब, चिकित्सा शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने से ये समस्याएं और बढ़ेंगी।

Popular Articles