Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बांग्लादेश में इस्कॉन के दो मंदिरों में उपद्रवियों ने लगाईं आग

बांग्लादेश में इस्कॉन के दो मंदिरों में उपद्रवियों ने आग लगा दी है। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार तड़के करीब तीन बजे उपद्रवियों ने ढाका जिले के धौर गांव में स्थित श्रीश्री राधा कृष्ण मंदिर व श्रीश्री महाभाग्य लक्ष्मी नारायण मंदिर में आग लगा दी। ये दोनों मंदिर इस्कॉन के हरे कृष्ण नामहट्ट केंद्र के अंतर्गत आते हैं। राधारमण ने बताया कि आग लगाने में पेट्रोल या किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया। मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियां और अन्य सामान पूरी तरह से जल गए हैं। आगजनी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस्कॉन के अनुसार बांग्लादेश में 100 से भी अधिक धार्मिक केंद्र हैं, जिनके चार संन्यासियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इस्कॉन द्वारा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का ध्यान इस ओर खींचने के बावजूद कुछ नहीं किया जा रहा है।

Popular Articles