Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

असम के तिनसुकिया में शुरू हुआ रेड शील्ड असम बैडमिंटन टूर्नामेंट

बहुप्रतीक्षित रेड शील्ड असम बैडमिंटन टूर्नामेंट शुक्रवार को ऊपरी असम के तिनसुकिया में औपचारिक रूप से शुरू हुआ। यह टूर्नामेंट भारतीय सेना द्वारा असम बैडमिंटन संघ के सहयोग से आयोजित किया गया है। यह भारतीय सेना के ऑपरेशन सद्भावना कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना है। भारतीय सेना और सिविल प्रशासन के कई गणमान्य व्यक्तित्व इसके साक्षी बने। रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट में दो श्रेणियों अंडर 15 लड़के और लड़कियां, और अंडर-19 लड़के और लड़कियों में प्रतिस्पर्धा की जा रही है, जो असम के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करती है। प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं के लिए 50,000 रुपये और उपविजेताओं के लिए 25,000 रुपए का प्राइज पूल है।भारतीय सेना की इस पहल का उद्देश्य न केवल फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी उभारना भी ताकि युवा खिलाड़ियों को चमकने का अवसर मिले। मैच 18 से 21 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे, और स्थानीय समुदाय को इन प्रतिभाशाली एथलीटों का समर्थन करने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

Popular Articles