Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज

पाल कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट की ओर से पाल कॉलेज में मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत सोमवार (आज) से नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से सभी 10 टीमों को जर्सी का वितरण किया जाएगा।

सोमवार को नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट चेयरमैन नारायन पाल और सीईओ निर्भय पाल करेंगे। इस दौरान टीम ऑनर अपने खिलाड़ियों को जर्सी भेट करेंगे। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और टीम के ऑनर्स में उत्साह है। प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी के साथ दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट दिया जाएगा।

टूर्नामेंट के पहले दिन श्री राम स्पोर्ट्स वॉरियर्स क्वींस और सोहो कार्बेट लायंस व्हाइटहाल के बीच सुबह 10 बजे से पहला मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा मैच सुबह 11:15 से ग्रीनी सोलर एनर्जी ड्रैग्नस दीक्षांत और शंकर टी रॉयल्स सेंट थेरेसा के बीच खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से द चॉकलेट फैक्टरी स्टार्स ग्रेट मिशन और वासुदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी साइन एवरग्रीन के बीच खेला जाएगा। आखिरी मुकाबला शाम 4:45 से मैजिक रेस्टोरेंट राइडर्स हीरा कुंवर और शुभानु आई केयर विसनरी सिंथिया के बीच खेला जाएगा।

Popular Articles