Saturday, September 21, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन

चीन ताइवान पर कब्जा करने के लिए लगातार घुसपैठ करता रहता है। पिछले कुछ महीनों से उसने ताइपे के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। एक बार फिर बीजिंग की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की।  चीन और ताइवान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। बीजिंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर चीनी सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि, ताइवान की सेना ने भी इसका जवाब दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के विमान और नौसैनिक पोत ताइवान की सीमा के करीब देखे गए।  ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे ताइवान के आसपास नौ चीनी सैन्य विमान और नौ नौसैनिक पोत उड़ान भरते देखे गए। सेना ने बताया कि नौ विमानों में से छह ने ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया। बता दें चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है।

इसके जवाब में ताइवान ने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया। एमएनडी ने यह जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी।

Popular Articles