Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

प्रियंका गांधी वैश्विक जिहाद से जुड़ीं : अखिलेश मिश्रा

ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के सीईओ अखिलेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस्राइली पीएम पर बयान देकर खुद को और कांग्रेस को वैश्विक जिहाद आंदोलन से जुड़े होने का एलान किया है। प्रियंका के इस झुकाव के घातक परिणाम हो सकते हैं। मिश्रा ने कहा कि अमेरिकी सरकार किसी तीसरे देश के नेता (जो भारत का दुश्मन नहीं है) के साथ कूटनीतिक रूप से कैसे जुड़ती है, यह किसी भारतीय राजनेता के लिए चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। फिर भी प्रियंका ने इस पर नाराजगी जताना उचित समझा, इसका मतलब केवल एक ही है कि प्रियंका सार्वजनिक रूप से खुद को और कांग्रेस पार्टी को वैश्विक जिहाद आंदोलन से जुड़ा हुआ घोषित कर रही हैं। मिश्रा ने कहा, जब वैश्विक जिहाद भारत को निशाना बनाएगा तो इसके बहुत बड़े परिणाम होंगे। उदाहरण के लिए, क्या हमने प्रियंका या कांग्रेस को इसी तरह से नाराज होते देखा है जब अमेरिका कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान से जुड़ता है? तब कांग्रेस सुविधाजनक रूप से चुप रहती है। भारतीय राष्ट्रीय हित (इस्राइल एक मित्र देश है) के बारे में सोचे बिना वैश्विक जिहाद के साथ कांग्रेस का यह पूर्ण गठबंधन भारत के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकता है। हमें इस छिपे हुए खतरे के प्रति खुद को जागरूक करना चाहिए।

Popular Articles