Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चीन और भारत के मजबूत संबंध दोनों के लिए बेहतर

कोलकाता पहुंची चीनी राजदूत जू वे ने कहा है कि मजबूत और स्थिर द्विपक्षीय संबंध चीन और भारत के हित में है। अच्छेसंबंध क्षेत्र और दुनिया में शांति और विकास के लिए भी जरूरी है। यहां चीनी वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में बोलते हुए, जू ने कहा कि चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और विकास के अवसरों से लाभ उठाने के लिए दोनों देशों को साथ मिलकर काम करना चाहिए। जू ने आगे कहा कि हम दो सबसे बड़े विकासशील देश और प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं हैं, दोनों राष्ट्रीय विकास और पुनरोद्धार के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं। एक मजबूत और स्थिर चीनभारत संबंध दोनों देशों के हित में है और इस क्षेत्र और दुनिया में शांति और विकास के लिए भी जरूरी है।जू ने चीनी पक्ष से भारत के साथ काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, “हमारे दोनों नेताओं की सहमति के मुताबिक कार्य करना, राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, मतभेदों को सही तरीक से समाधान करना, पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को आगे बढ़ाना दोनों देशों के लिए जरूरी है।

 

Popular Articles