Sunday, September 8, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

98 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी सम्मान

कला जगत के शीर्ष राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कला जगत की मूर्धन्य हस्तियों को सम्मानित करेंगी। इस साल अभिनेता अशोक सराफ, राजीव वर्मा, गायिका बॉम्बे जयश्री, ख्यात संगीत मनीषी पं. कुमार गंधर्व की बेटी गायिका कलापिनी कोमकली समेत 98 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अकादमी ने वर्ष 2022-2023 के लिए पुरस्कारों का एलान किया। राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी कला के क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी फेलो के रूप में चुनती है। लोक गीतकार व लेखक विनायक खेडेकर, वीणा वादक आर विश्वेश्वरन, कथक नर्तक सुनयना हजारीलाल, कुचिपुड़ी नृत्य युगल राजा एवं राधा रेड्डी, थिएटर निर्देशक दुलाल रॉय और नाटककार डीपी सिन्हा फेलो हैं। एक बयान में कहा गया कि संगीत नाटक अकादमी, संगीत, नृत्य एवं नाटक अकादमी की सामान्य परिषद ने 21 और 22 फरवरी को अपनी बैठक में सर्वसम्मति से कला के क्षेत्र में छह प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी फेलो (अकादमी रत्न) के रूप में चुना।

Popular Articles