Friday, July 26, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

40 वर्ष में 12 बार हिंदुओं को जगाया : प्रवीण तोगड़िया

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आठ करोड़ हिंदुओं के सवा रुपया से अयोध्या में राम मंदिर को बनाया गया। कहा आठ लाख कारसेवक, एक लाख संतों की अहम भूमिका रही।
सोमवार को प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा राम मंदिर बनाने के लिए हिंदुओं का 500 वर्ष का संघर्ष रहा। राम मंदिर के निर्माण के लिए 40 वर्ष में 12 बार हिंदुओं को जगाने का काम किया। राम मंदिर में लगे पत्थरों की 32 वर्ष से खोदाई चल रही थी। उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक सहिंता का ड्राफ्ट विधानसभा के पटल पर रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा देश में एक कानून होना चाहिए।

Popular Articles