Top 5 This Week

Related Posts

31वीं वाहिनी पीएसी कर्मी की अचानक बिगड़ी हालत, मृत्यु,ड्यूटी कर घर पहुंचते बिगड़ गई थी तबियत

महकमें में शोक की लहर, बगवाड़ा क्षेत्र में परिवार के रहते थे,मूल निवासी अल्मोड़ा के रहने वाले थे

रुद्रपुर। अचानक तबियत बिगड़ने पर पीएसी कर्मचारी को परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात 36 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह रावत पुत्र लाल सिंह परिवार के साथ चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में रहते थे। सोमवार को चार बजे तक उनकी डयूटी थी। जिसके बाद रवानगी कर वह घर चले गए। बताया जा रहा है कि वह घर के बाहर खड़े थे, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट भी आई। परिवार के लोग व आसपास के लोग उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बगवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर पीएसी कर्मी मृत्यु की सूचना मिलने पर महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि धर्मेंद्र सिंह रावत अच्छे स्वभाव के थे।

Popular Articles