Top 5 This Week

Related Posts

विधायक शिव ने विकसित भारत जी रामजी योजना का कार्यक्रम किया शुभारम्भ

विधायक ने कहा जी रामजी योजना से श्रमिकों के जीवन में आये महत्वपूर्ण परिवर्तन, प्रधानमंत्री मोदी,सीएम धामी का जताया आभार

रुद्रपुर। गुरुवार को देशभर में 2 जुलाई से शुरू हुई वीबी जी रामजी योजना की शुरुआत हो गई। यहां विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने दीप प्रजलित कर मोदी सरकार महत्वकांशी योजना की विधिवत शुरुआत की।इस दौरान विधायक का प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक जिसमें खासकर ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर श्रमिकों के उत्थान के लिए वीबी जी राम जी ( विकसित भारत – जी राम जी ) योजना को पूरे देशभर मे लागू किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को अब 100 दिन के स्थान 125 दिन की रोजगार गारंटी दी जायेगी। भुगतान कार्य पूरा होने के 15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से उसको भुगतान किया जायेगा। इस योजना मे केंद्र सरकार ने 95600 करोड़ का प्रावधान किया है शेष 55682 करोड़ राज्य सरकारे वाहन करेगी।विधायक ने कहा कि औसत दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर 327.40 प्रति कर दिया है। ऐसे ही मजदूरी का भुगतान सीधे श्रमिकों के बैंक खाते मे काम के 7 दिन के भीतर होगा। पहले के क़ानून के मुकाबले किस गांव में कौन सा कार्य होगा यह निर्णय दिल्ली देहरादून के बजाय स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत द्वारा तय किया जायेगा। विधायक ने जानकारी दी रामजी योजना मे स्थायी सम्पत्ति निर्माण के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर स्कूल अस्पताल सड़क ओर आजीविका संबंधी बुनयादी ढाचे का निर्माण भी स्थानीय श्रमिकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जल संकट से निपटने और खेती से जुड़े छोटे कार्य को विशेष महत्व दिया जायेगा।
इस योजना की महत्वपूर्ण बात यह है अगर जी राम जी योजना मे आवेदन करने वाले श्रमिक को तय समय सीमा तक रोजगार उपलब्ध नहीं होता तो उसको बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान भी रखा गया है।
विधायक ने महत्वपूर्ण योजना देशभर सहित उत्तराखंड रुद्रपुर मे लागू करने हेतु विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, प्रीत ग्रोवर, सीडीओ दिवेश शाशनी,डीडीओ,बीडीओ गदरपुर समेत परवेज खान, आशित कुमार,पीडी हिमांशु जोशी,हेम कांडपाल, छतरपुर प्रधान हरीश भट्ट, भगवानपुर प्रधान विनीत सोलंकी, बीडीसी राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहें।

Popular Articles