Top 5 This Week

Related Posts

विधायक की मौजूदगी में बूरानगर में जग्गा प्रधान ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन

विधायक शिव बोले—जग्गा प्रधान के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास को देंगे और गति

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा की विकास परक सोच, रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर बूरानगर के उपप्रधान पति एवं समाजसेवी जगराज सिंह जग्गा प्रधान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने सभी का भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी परिवार में स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल निकासी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जगराज सिंह उपप्रधान पति (जग्गा प्रधान) के भाजपा में शामिल होने से बूरानगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।कहा कि वह पूरी ताकत के साथ जग्गा प्रधान और उनके साथ जुड़े सभी साथियों के साथ खड़े हैं। बूरानगर क्षेत्र के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। जगराज सिंह (जग्गा प्रधान) ने कहा कि विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास,भाजपा नेता सुरेश कम्बोज, प्रीत ग्रोवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, प्रधान राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल होने वाले

जगराज सिंह (जग्गा प्रधान), टोनी शेरगिल,सौरभ बाला, प्रमोद जायसवाल,सोनू चीमा,जस्सा रंधावा,सुखबीर सिंह, विक्की सिंह, फैज अली,मंदीप सिंह,रिशभ कंबोज, युगल काहलो, शविजय सिंह,डॉ. केशव राव, मंदीप सिंगला, गौरव शुक्ला, मंदीप सिंह,धीरज बंसल, पंकज,अतुल सनातनी, रोहित, विशाल पासवान, रोहित सिंह,अनुराग निषाद, गुड्डू सलमानी, करण, अनिल कुमार, शिव कुमार, अतुल कुमार, देव कोहली, कृष्ण प्रजापति, रोहित कोहली, अभिषेक, पिटिक, कृष्ण कुमार, प्रियंशु, राजीव, दिव्यांशु, आशीष मजूमदार, अंशु अवस्थी, सुमित मंडल, मंगल, गुल्ली एवं सुमित।

Popular Articles