खेड़ा निवासी किशोर 21 जुलाई से लापता था, परिवार के लोग तलाश में जुटे थे
रुद्रपुर। कोतवाली की चौकी रम्पुरा क्षेत्र कल्याणी नदी में एक अज्ञात शव तहरता हुआ मिलने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने शव नदी में निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह कुछ लोग झील के पास कल्याणी नदी में मछली मारने गए थे। इस दौरान एक अज्ञात लाश उन्हें नदी में मिली।
इस पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाल प्रकाश दानू,एसएसआई खुशवंत सिंह मय पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव कल्याणी नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव पहचान खेड़ा वार्ड 17 निवासी रिजवान के रूप में हुई। पुत्र की लाश मिलने की खबर पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
पुत्र के सिर पर लगे चोट के कारण वह उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।





