Top 5 This Week

Related Posts

राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की एक रिक्त राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। सभी सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा।

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

उत्तर प्रदेश की जिन 10 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें वर्तमान सदस्यों के कार्यकाल समाप्त होने वाली सीटें शामिल हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, राम गोपाल यादव, नीरजा शेखर, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, रामजी और सीमा की सीटें शामिल हैं। डॉ. दिनेश शर्मा की सीट उनके इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी।

उत्तराखंड से नरेश बंसल की राज्यसभा सीट पर चुनाव होगा। वहीं पश्चिम बंगाल में एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। आयोग ने मतदान के दौरान मतपत्र पर प्राथमिकता अंकित करने के लिए निर्धारित बैंगनी रंग के स्केच पेन के इस्तेमाल के निर्देश भी दिए हैं।

Popular Articles