कोटाबाग(नैनीताल) विकासखंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज पवलगढ़ प्रथम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात द्वितीय, अटल उत्कृष्टï राइंका बैलपड़ाव तृतीय रहे।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परम्पराओं, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल तथा सामाजिक एवं राष्टï्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता का मूल्यांकन करना है। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि शांति गिरी गोस्वामी, खीम सिंह रजवार, नरेन्द्र कुमार पंत, मुकेश कुमार, ललित मोहन पांगती ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कोटाबाग ब्लाक के 11 विद्यालयों के विद्यार्थयों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में सुभाष चंद्र तिवारी, धीरेन्द्र मिश्रा, महेश चंद्र जोशी शामिल थे।





