Top 5 This Week

Related Posts

मुर्शिदाबाद में राम मंदिर बनाएगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में भी राम मंदिर बनाने की योजना बना रही है। भाजपा ने यह घोषणा तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर के हाल ही में मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा के बाद की है। भाजपा के बेहरामपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष शखाराव सरकार ने बुधवार को बताया कि मंदिर के लिए भूमि की पहचान कर ली गई है।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के ठीक एक साल बाद 22 जनवरी, 2025 से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दरसअल हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने घोषणा की थी कि बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि 6 दिसंबर, 2025 से पहले इसका काम शुरू हो जाएगाा। उन्होंने यह भी कहा था कि इसके उद्घाटन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित करेंगे।

Popular Articles