हल्द्वानी। आरटीओ रोड स्थित उत्तरांचल कॉलोनी फेज-1 में बारिश के बाद बदहाल सड़क और जलभराव ने स्थानीय लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। कॉलोनी के मुख्य हनुमान मंदिर मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी किसी हादसे को न्योता देने जैसा बन गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन लोग फिसलकर चोटिल होने का खतरा झेल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान घर से निकलना भी चुनौती बन जाता है।
कॉलोनीवासियों के अनुसार, जल निकासी के लिए बनाया गया सोखता अब पूरी तरह निष्प्रभावी हो चुका है। नतीजतन हर बारिश में सड़क तालाब का रूप ले लेती है और समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
निवासियों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सामने रखी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
अब उत्तरांचल कॉलोनी फेज-1 समिति और क्षेत्रवासी एकजुट होकर नगर निगम अधिकारियों और स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं। उनकी मांग है कि मुख्य मार्ग का शीघ्र सीसी रोड या





