Top 5 This Week

Related Posts

प्रियंका गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने की तैयारी, भाजपा सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने बुधवार को घोषणा की कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के हालिया बयानों को लेकर उनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर की जाएगी। मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर अदालत की अवमानना की है।

यह विवाद तब उठा जब सुप्रीम कोर्ट ने भारत-चीन सीमा विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 2022 की टिप्पणी को लेकर नाराज़गी जाहिर की। इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने अपने भाई का बचाव करते हुए कहा था कि “यह जज तय नहीं कर सकते कि कौन सच्चा भारतीय है,” और यह भी जोड़ा कि “राहुल गांधी सेना का अत्यंत सम्मान करते हैं और उन्होंने कभी सेना के खिलाफ कुछ नहीं कहा।

भाजपा सांसद का आरोप
मनन मिश्रा ने कहा, प्रियंका गांधी ने मीडिया के सामने जो बयान दिए हैं, वह अदालत की मंशा को बिना समझे, सीधे तौर पर कोर्ट की अवमानना हैं। इसलिए बार और अधिवक्ताओं के माध्यम से उनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर की जाएगी। जनता ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी।”

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
सोमवार को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर सख़्त प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय भूमि पर कब्जा कर लिया है।”

कोर्ट ने पूछा – आपको यह जानकारी कैसे मिली? आपके पास क्या प्रमाण हैं? कोई भी सच्चा भारतीय ऐसी बात नहीं कहेगा, खासकर तब जब सीमा पर संघर्ष की स्थिति हो।”

Popular Articles