Top 5 This Week

Related Posts

पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा ही जीतेगी: धामी

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भारी अंतर से जीतेगी। इस बार जीत–हार की चर्चा देश में नहीं हो रही है। इस बार चर्चा 400 पार की चल रही है। मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने मंडी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अनिल कपूर डब्बू के आदर्श नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से हुई बातचीत की। कहा कि भाजपा इस बार पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। इस बार भी ऐतिहासिक जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। कहा कि चुनाव में चर्चा भाजपा की हार–जीत की नहीं हो रही है, बल्कि चर्चा यह है कि 400 के पार कितनी सीटें आएंगी। देश के 100 सबसे ताकतवर लोगों में शामिल होने की उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेरणास्रोत मानते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिन–रात काम करते हैं। पल–पल देश सेवा को समर्पित रहते हैं, उसी तर्ज पर हमें भी प्रदेश की प्रगति के लिए काम करना है।

Popular Articles