नैनीताल। नैनीताल झील विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और निर्माण गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से विकास प्राधिकरण है। प्राधिकरण का मुखय उद्देश्य भवन उपविधियों (बायलॉज) का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना तथा अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक लगाना है।
कहा कि विकास कार्य प्राधिकरण के माध्यम से नियमानुसार संचालित किए जाएंगे जिससे क्षेत्र का संतुलित और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित हो सके। सचिव ने कहा कि विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ साथ पर्यावरणीय और भौगोलिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगे।
कहा कि प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता नियमों का पालन सुनिश्चित करना, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करना और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना रहेगा।





