Top 5 This Week

Related Posts

कोतवाली पुलिस ने यूपी के दो युवकों को किया गिरफ्तार,एक तमंचा और दूसरे में एक चाकू बरामद

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों की जामा तलाशी ली तो एक से तमंचा और दूसरे से चाकू बरामद किया। पुलिस दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक एसआई दीपक बहुगुणा टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे। पुलिस टीम काशीपुर रोड फ्लाईओवर के समीप पहुंची तो दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस नजदीक पहुंची तो दोनों पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता

गणेश साहनी पुत्र मनोज साहनी निवासी सेठी कालोनी बिलासपुर रामपुर यूपी बताया। जबकि दूसरे ने प्रमोद साहनी पुत्र राम बालक साहनी बताया। पता दोनों का एक ही है। पुलिस ने गणेश साहनी से 12 बोर का तमंचा और प्रमोद से चाकू बरामद हुआ। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं।

Popular Articles