Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड प्रदेश की सीनियर मिनी गोल्फ टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण व 3 कांस्य के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया

25 से 30 जून तक रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित हुई थी 11 वी राष्ट्रीय सीनियर (महिला/पुरुष) मिनी गोल्फ चैंपियनशिप प्रतियोगिता

रुद्रपुर। मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 25 से 30 जून 2026 तक रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित 11 वी राष्ट्रीय सीनियर (महिला/पुरुष) मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम के खिलाड़ियों ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला टीम के खिलाड़ियों में कशिश शर्मा,अंजली गंगवार,प्रेरणा नेगी,मनजोत कौर,भूमिका,कशिश,वंशिका, श्वेता भाकुनी ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। मैनेजर डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश की सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग की टीम में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 स्वर्ण तथा 3 कांस्य पदक के साथ प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्ट्रोक इवेंट में महिला वर्ग में सिंगल इवेंट में अंजलि गंगवार ने स्वर्ण पदक तथा डबल्स इवेंट में कशिश एवं वंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया.पुरुष वर्ग में अभय बिष्ट,संजय भट्ट,सुनिश्चिठ, निष्कर्ष चौधरी,ध्रुव विरमानी एवं एन.वी.खान ने टीम इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया.स्पीड इवेंट में योगेश पांडेय,श्वेता भाकुनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव डॉ. राहुल चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पूर्व प्रदेश की महिला/पुरूष टीम का प्रशिक्षण शिविर सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एवं लॉ कॉलेज,काशीपुर में लगाया गया था। टीम की इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष डीके शर्मा,डॉ नीरज आत्रेय,डॉ दीपिका गुड़िया,डॉ निमिषा अग्रवाल,उपाध्यक्ष पवन कुमार बक्शी,प्रो अवधेश नारायण सिंह,डॉ राजेश कुमार,लोकेश पांडे,अपजीत सिंह बहेल,मनप्रीत सिंह,दीपक गुप्ता,ज्योति साह,प्रगति दुमका,जया पांडे,ममता मिलकानी सहित विभिन्न खेल संगठनों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Popular Articles