Top 5 This Week

Related Posts

आज बरेली रोड से निकलेगी वाल्मीकि शोभायात्रा, सजेगा आस्था का दरबार

रामलला से मां काली तक की झांकियां बनेंगी आकर्षण, शाम सात बजे पार्क में होगी आरती

हल्द्वानी। भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर हल्द्वानी में सोमवार को आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिलेगा। बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से दोपहर एक बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वाल्मीकि पार्क में संपन्न होगी।

शोभायात्रा में रामलला, राधा-कृष्ण, नीम करौली बाबा, मां काली और शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। मास्टर बैंड, शंकर बैंड, ढोल-नगाड़े भी आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।

शाम को भजन-कीर्तन और आरती
शाम सात बजे वाल्मीकि पार्क में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगवान वाल्मीकि की आरती होगी। आयोजन समिति के अनुसार, शोभायात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर से कालू सिद्ध बाबा मंदिर, प्रेम टॉकीज, राजपुरा आर्मी गेट, तिकोनिया और नहर रोड होते हुए दुर्गा सिटी सेंटर चौराहे से वाल्मीकि पार्क पहुंचेगी।
समिति अध्यक्ष राजपाल, कोषाध्यक्ष राजेश सरपंच, महामंत्री अर्चित कुमार और मीडिया प्रभारी ललित वाल्मीकि सहित पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन में सर्व समाज की भागीदारी की अपील की गई है।

Popular Articles