Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिका में भारतीय महिला पर्यटक चोरी के आरोप में गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अमेरिका के इलिनॉयस राज्य में एक भारतीय महिला पर्यटक को शॉपिंग स्टोर से चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर लगभग $1,300 (करीब 1.80 लाख रुपये) मूल्य के सामान चोरी करने का आरोप है। यह पूरी घटना स्टोर के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसमें महिला को सात घंटे तक स्टोर में ट्रॉली भरकर घूमते और अंत में बिना भुगतान किए बाहर निकलने की कोशिश करते देखा गया।

महिला की पहचान ‘अवलानी’ के रूप में हुई है।

महिला की सफाई और पुलिस की प्रतिक्रिया
गिरफ्तारी के बाद महिला ने कहा कि वह सारा सामान का भुगतान करने को तैयार थी और उसे अमेरिका में रुकना नहीं है। उसने माफी मांगते हुए कहा, अगर मैंने आपको तकलीफ दी, तो माफ करिए। मैं इस देश की नहीं हूं।” इस पर अमेरिकी अधिकारी ने जवाब दिया, क्या भारत में चोरी की अनुमति है? मुझे ऐसा नहीं लगता।”

अमेरिकी वीज़ा को लेकर नई चेतावनी
घटना के बाद भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने भारतीय वीज़ा आवेदकों को चेताते हुए कहा कि अमेरिका में चोरी या सेंधमारी न सिर्फ आपकी गिरफ्तारी और वीज़ा रद्द होने का कारण बन सकती है, बल्कि आप भविष्य में अमेरिकी वीज़ा के लिए अयोग्य भी ठहराए जा सकते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह चेतावनी X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की।

दूतावास ने यह भी दोहराया कि वीज़ा मिलने के बाद भी निगरानी जारी रहती है, और यदि कोई व्यक्ति अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करता है, तो उसका वीज़ा रद्द कर देश से निष्कासित किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने इस घटना को भारतीय यात्रियों की वैश्विक छवि पर धब्बा बताया, वहीं कुछ लोगों ने मामले को संवेदनशीलता और सांस्कृतिक समझ के नजरिए से देखने की बात कही है।

Popular Articles