18 दिन के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला बुधवार को अपने परिवार से मिले। टेक्सास (अमेरिका) में भावुक मिलन के पल साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “अंतरिक्ष की यात्रा अद्भुत थी, लेकिन अपनों से मिलना उससे कहीं अधिक जादुई अनुभव है।”
शुभांशु ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दो महीने के क्वारंटीन और आठ मीटर की दूरी ने उन्हें परिवार से दूर रखा। “जब मैंने अपने बेटे को बाहों में लिया, तो जैसे जीवन फिर से पूरी तरह लौट आया।”
इस ऐतिहासिक मिशन का आयोजन एक्सिओम स्पेस ने नासा, इसरो और स्पेसएक्स के सहयोग से किया था।





