Top 5 This Week

Related Posts

हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा प्रांतीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर जिला नैनीताल की बैठक

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आज प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा जी द्वारा जिला नैनीताल की नगर इकाइयों की बैठक ली गयी, जिसमें हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज सभागार में प्रस्तावित प्रांतीय सम्मेलन और मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित जिले की टीम को कार्यक्रम हेतु कार्य सौंपे।

आवास व्यवस्था मदन फर्त्याल, रैली व्यवस्था नवनीत राणा, भोजन व्यवस्था हर्ष वर्द्धन पांडे, पंजीकरण व्यवस्था हेतु जिला महिला अध्यक्ष कुसुम दिगारी, प्रदेश मंत्री शांति जीना,अतिथि के स्वागत हेतु विपिन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि हेतु चंद्रशेखर पंत,स्मारिका प्रकाशन रवैल सिंह आनंद,वित्त व्यवस्था हेतु राजेश अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी।व्यवस्था प्रभारी से सभी जिले एवं नगर इकाईयों को साथ लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया।

आज बैठक में सम्मेलन के मुख्य संयोजक प्रमोद गोयल जी द्वारा सभी से अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निवेदन किया।बैठक में जिला संरक्षक अब्दुल कवि, सह कुमाऊँ प्रभारी अखिलेश सेमवाल,युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल,महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, लालकुआं अध्यक्ष दिवान बिस्ट, हल्दूचौड़ अध्यक्ष हिमांशु धामी, मोटाहल्दू अध्यक्ष संदीप पांडे, कालाढुंगी अध्यक्ष राजेश गोयल,भीमताल अध्यक्ष पंकज जोशी, देवल्चोड़ प्रभारी पंकज प्रफुल्ल पांडे, मुखानी-कुसुमखेड़ा के अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी, काठगोदाम अध्यक्ष गोविंद भाकुनी सहित संगठन के जिला, युवा जिला, महानगर ,महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक व्यापारियों को लाने की जिम्मेदारी सौपीं गयी।

Popular Articles