Top 5 This Week

Related Posts

हल्द्वानी के लक्ष्य ने श्रीलंका में जड़ा दोहरा शतक

हल्द्वानी में जी एन जी क्रिकेट एकेडमी में मना जश्न

हल्द्वानी। श्रीलंका दौरे में गई भारतीय अंडर 19 टीम के उपकप्तान लक्ष्य राय चंदानी ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे दिन दोहरा शतक 22 चौके 3 छक्के की मदद से 207 रन की शानदार पारी खेलकर खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया,इससे पहले भी श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे में लक्ष्य ने दो अर्धशतक जमाये थे,मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुऐ 424 रन बनाकर 9 विकेट के नुकसान पर पारी घोषित की थी भारत की टीम ने सभी विकेट खोकर 576 रन बनाये , लक्ष्य के अलावा भारत के लिए सागर विर्क ने 134 जबकि मानव कृष्णा ने 100 रन का योगदान दिया ,पहले पारी के आधार पर भारतीय टीम को 152 रन की मजबूत बढ़त मिली है जबकि श्रीलंका की टीम ने मैच खत्म होने पर  178  रन के स्कोर पर छह विकेट खो दिये है,मैच का परिणाम मैच ड्रा रहा,

लक्ष्य राय चंदानी ने क्रिकेट जी एन जी क्रिकेट एरिना  हल्द्वानी में कोच अभिषेक कुमार से कोचिंग ले रहे हैं।लक्ष्य राय चंदानी को जी, एन,जी, डायरेक्टर पूजा कांडपाल और मैनेजिंग डायरेक्टर दिग्विजय कनवाल ने लक्ष्य को इस ऐतिहासिक पारी  की बधाई, महिम वर्मा पूर्व उपाध्यक्ष बीसीसीआई,दीपक मेहरा अध्यक्ष सीएयू, किरण  वर्मा सचिव सीएयू, सुमित ह्रदयेश अध्यक्ष जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ,कमल पपने कोषाध्यक्ष,हर्ष गोयल सचिव क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ अल्मोड़ा,आनंद  बिष्ट आदि ने बधाई दी।

Popular Articles