Top 5 This Week

Related Posts

सांसद अजय भट्ट ने जनता की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हल्द्वानी। निज आवास पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा क्षेत्र से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को सांसद महोदय के समक्ष रखा। सांसद श्री अजय भट्ट ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक वार्ता कर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर निरंतर कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular Articles