Top 5 This Week

Related Posts

शहरफाटक में एक करोड़ से बनेगा मिनी स्टेडियम

जागेश्वर विधानसभा स्थित शहरफाटक में जल्द मिनी स्टेडियम के धरातल पर उतरने की उम्मीद जागी है। युवा कल्याण विभाग ने स्टेडियम के लिए चयनित भूमि की जांच शुरू कर दी है।
भूमि के उपयुक्त पाए जाने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने को मौका मिल सकेगा। इससे खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी है। शहरफाटक में एक करोड़ रुपये से मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आएगा। इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने नंगधुनि मंदिर के समीप भूमि का चयन किया है। अब विभाग स्टेडियम के लिए चयनित भूमि की जांच में जुट गया है। यहां खेल मैदान नहीं होने से खेल प्रतिभाएं बंजर खेतों में अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं।
जांच में भूमि के उपयुक्त पाए जाने पर जल्द मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएग। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सिंह ने बताया कि स्टेडियम के लिए चयनित भूमि के सही पाए जाने पर भूमि हस्तांतरित के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। स्टेडियम बनने से सीधा लाभ यहां के खिलाड़ियों को मिलेगा।

Popular Articles