पंतनगर। विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में मैसर्स कोडहुड कंपनी द्वारा साक्षात्कार के आधार पर विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों कनक परगई (एमएससी रसायन विज्ञान) एवं कविता भट्ट (एमएससी कृषि रसायन) का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को 5 से 7 लाख रुपए प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना करते हुए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा एमएस नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया कि पूर्व की भॉति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।





