Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

लोकसभा चुनाव में MVA की बढ़ेगी मुश्किलें

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के साथ तालमेल नहीं बनने पर वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) नया खेल करने जा रहा है। वीबीए के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को एलान किया कि वह राज्य में एक नया गठबंधन बनाएंगे। इसको लेकर कई संगठनों से बातचीत चल रही है। आंबेडकर ने कहा कि नया गठबंधन भाजपा के नेतृत्ववाली महायुति के खिलाफ बनेगा, लेकिन इसका नुकसान विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन को भी उठाना पड़ सकता है। वीबीए और एमआईएम गठबंधन को एकमात्र औरंगाबाद की सीट पर जीत मिली थी और पत्रकार से नेता बने इम्तियाज जलील लोकसभा में पहुंचे थे। लेकिन आंबेडकर और ओवैसी की जोड़ी ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के 9 प्रत्याशियों का खेला खराब कर दिया था। इस गठबंधन की वजह से नांदेड से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और सोलापुर से पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे भी चुनाव हार गए थे। जानकार कहते हैं कि प्रकाश आंबेडकर का वजूद महाराष्ट्र के एकमात्र जिला अकोला तक सीमित है लेकिन यदि इस बार भी तीसरा मोर्चा बना तो महाराष्ट्र की चुनावी फिजा बदल सकती है। मराठा आरक्षण आंदोलन का नया चेहरा बने मनोज जरांगे पाटिल और स्वाभिमानी शेतकरी (किसान) संगठन के नेता व पूर्व सांसद राजू शेट्टी भी नए गठबंधन का हिस्सा होंगे। प्रकाश आंबेडकर खेल बिगाड़ने में माहिर हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम के साथ गठबंधन कर बड़ा खेला किया था।

Popular Articles