Top 5 This Week

Related Posts

रुद्रपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कौशिक,भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले,संगठन को मजबूत करने पर जोर

रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और वह कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने को कहा।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आधारभूत संरचना, निवेश, रोजगार, पर्यटन, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

प्रदेश सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के मंत्र के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। कैबिनेट मंत्री ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और ऊधम सिंह नगर में भी पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।

यहां पर विधायक शिव अरोरा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता,दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सह प्रभारी भारत भूषण चुग,जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, हिमांशु शुक्ला,प्रमोद मित्तल,अक्षय अरोड़ा,विजय तोमर,मोर सिंह,अजय तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति धीर,मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular Articles