Top 5 This Week

Related Posts

रुड़की में यूसीसी के तहत हलाला मामले में मुकदमा दर्ज, पीड़िता से मिलीं अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के बाद रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र में हलाला और तीन तलाक से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को लेकर राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम पीड़िता के घर पहुंचीं और परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, तीन तलाक और हलाला के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद यूसीसी की संबंधित धाराओं सहित अन्य कानूनी प्रावधानों में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह राज्य में यूसीसी के तहत दर्ज शुरुआती मामलों में शामिल है।

अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने कहा कि हलाला और तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ यूसीसी मुस्लिम महिलाओं के लिए न्याय की नई उम्मीद लेकर आया है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पीड़िता को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में कई आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं और जांच जारी है। प्रशासन ने इसे संवेदनशील मामला बताते हुए कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

Popular Articles