Thursday, March 20, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर

राष्ट्रपति मुर्मू ट्रेन में बैठी हुई हैं और डीएमआरसी (Delhi Metro Rail Corporation) के शीर्ष अधिकारियों से मेट्रो के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर पहने नजर आईं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य शहरवासियों के दैनिक अनुभवों से जुड़ना था। राष्ट्रपति की यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राष्ट्रपति के आसपास कई सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के निवासियों के दैनिक जीवन से जुड़ना है।

 

Popular Articles