Top 5 This Week

Related Posts

राम राज्याभिषेक शोभायात्रा: दोपहर 1 बजे से हल्द्वानी में ट्रैफिक पर ब्रेक

कई रास्तों पर नो एंट्री, बसों से छोटे वाहनों तक के रूट बदले

हल्द्वानी। श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा के चलते शुक्रवार को हल्द्वानी की सड़कों पर यातायात का पहिया थमेगा। दोपहर एक बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक कई मार्गों पर आवाजाही बंद रहेगी और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा। गलत रूट पकड़ा तो जाम में फंसना तय!

बसों के बदले रास्ते: रामपुर रोड की बसें टीपी नगर से होंडा शोरूम, तीनपानी फ्लाईओवर और गोला बाईपास होकर रोडवेज पहुंचेंगी। बरेली रोड की बसें तीनपानी फ्लाईओवर और गोला बाईपास से, जबकि कालाढूंगी रोड की बसें लालडांठ, पनचक्की और हाइडिल होकर आएंगी।

छोटे वाहन ऐसे निकलेंगे: पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन गोला बाईपास या पनचक्की-हाइडिल रूट अपनाएं। शहर में प्रवेश के लिए जरूरत के अनुसार आईटीआई, कैंसर अस्पताल, मुखानी और कुल्यालपुरा मार्ग से डायवर्जन रहेगा।

इन रास्तों पर पूरी तरह रोक: तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन होते हुए ताज चौराहा, गोला पुल से ताज चौराहा, सिंधी चौराहे से मीरा मार्ग होते हुए ताज चौराहा और ओके होटल तिराहे से पटेल चौक की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
शोभायात्रा की स्थिति के अनुसार रूट बदलेंगे। घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्ता चुनें, वरना जाम में समय गंवाना पड़ सकता है।

Popular Articles