Top 5 This Week

Related Posts

राफेल पर पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, IAF के टेंडर से सभी 36 लड़ाकू विमानों के सुरक्षित होने की पुष्टि

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा जारी एक नए टेंडर ने पाकिस्तान के उन दावों को झूठा साबित कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि भारत ने अपने कई राफेल लड़ाकू विमान खो दिए हैं। आईएएफ ने फ्रांस से खरीदे गए सभी 36 राफेल विमानों के लिए ‘ब्रिज सपोर्ट पैकेज’ की मांग करते हुए टेंडर जारी किया है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि पूरा बेड़ा सुरक्षित और परिचालन स्थिति में है।

रिपोर्ट के अनुसार, वायुसेना का यह कदम पाकिस्तान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद किए गए दावों का सीधा जवाब माना जा रहा है। पाकिस्तान लगातार यह प्रचार करता रहा है कि भारतीय वायुसेना के कई राफेल विमान नष्ट हो गए थे। हालांकि, नए टेंडर में सभी 36 विमानों के लिए रखरखाव और तकनीकी सहायता की आवश्यकता जताई गई है, जो इन दावों को खारिज करता है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसी विमान की क्षति या कमी होती, तो उसके लिए अलग व्यवस्था की जाती। ऐसे में पूरे 36 विमानों के लिए सपोर्ट पैकेज की मांग इस बात का प्रमाण है कि राफेल बेड़े की क्षमता और उपलब्धता बरकरार है।

गौरतलब है कि राफेल भारत की वायु शक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें आधुनिक हथियारों तथा उन्नत तकनीक से लैस माना जाता है। आईएएफ का यह आधिकारिक दस्तावेज पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर बड़ा तथ्यात्मक जवाब माना जा रहा है।

Popular Articles